फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा रैंकिंग में भारत 101वें स्थान पर कायम 

Fri, 14 Jun 2019 10:57 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian football team
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम शुक्रवार को जारी फीफा रैंकिंग में अपने 101वें स्थान पर बरकरार है। भारतीय टीम थाईलैंड में हुए किंग्स कप में तीसरे स्थान पर रही थी। कोच इगोर स्टिमच की टीम अपने से ऊंची रैंकिंग वाली कुराकाओ से 1-3 से हार गई थी जिसके बाद उसने मेजबान थाईलैंड को 1-0 से शिकस्त दी थी। लेकिन इस नतीजे से भारत की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा। 

विज्ञापन


भारत के रैंकिंग प्वाइंट समान (1219 अंक) हैं जो चार अप्रैल को जारी पिछली सूची में थे। भारतीय टीम एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है जिसमें शीर्ष में ईरान (20) है। जापान (28), कोरिया (37), ऑस्ट्रेलिया (43) और कतर (55) एशिया की शीर्ष पांच टीमें हैं। बेल्जियम ने विश्व रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा जिसके बाद फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड और पुर्तगाल की टीमें काबिज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें