फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीफन तीसरी बार बने भारतीय फुटबॉल टीम के कोच

Fri, 16 Jan 2015 04:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम में नए कोच की नियुक्ति कर दी गई है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने इस बार भी स्टीफन कोंसटेंटिनी पर भरोसा दिखाया। स्टीफन तीसरी बार भारतीय टीम के कोच नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड निवासी स्टीफन इससे पहले 2002 और 2005 में भी भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। इसके साथ्ा-साथ्ा स्टीफन भारतीय फुटबॉल अंडर-23 नेशनल टीम को भी कोचिंग दे चुके है।

शुक्रवार को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने भारत की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम के सीनियर कोच पर स्टीफन के नाम पर मुहर लगाई। स्टीफन के नेतृत्व में टीम वियतनाम में हुई एलजी कप में जीत और एफरो एशियन गेम्स में फाइनल तक पहुंची है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार स्टीफन ने पिछले कोच विम कोएवरमानस की तुलना में कम सैलरी पर हामी भरी है। विम को प्रतिमाह 20 हजार डॉलर (करीब 13 लाख रुपए) मिलते थे। स्टीफन इस माह के अंतिम सप्ताह तक अपना कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन


स्टीफन भारत के अलावा नेपाल, मालावी और सूडान देशों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच भी रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें