फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल स्टेडियम में मची भगदड़, 8 की मौत

Sun, 16 Jul 2017 11:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
सेनेगल के फुटबॉल मैदान का दृश्य - फोटो : twitter
विज्ञापन
सेनेगल के खेल मंत्री ने बताया कि शनिवार को डकार में फुटबॉल लीग कप के फाइनल के दौरान स्टेडियम में भगदड़ मची, जिसकी वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है। खेल मंत्री मातर बा ने कहा कि मृत लोगों में एक युवा लड़की भी थी, जबकि करीब 60 चोटिल फैंस को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि सेनेगल में दोबारा ऐसी कोई घटना कभी नहीं हो।' शनिवार को देर रात तक फायरफाइटर्स और एम्बुलेंस को मौके पर देखा गया। 
विज्ञापन


मैच में मौजूद एएफपी के पत्रकार ने बताया कि स्टेडियम में स्थानीय टीमों यूएस औअकम और स्टेड डे एमबौर के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। एक्स्ट्रा टाइम में स्कोरलाइन 2-1 थी, जब यूएस औअकम के समर्थकों ने स्टेड डे एमबौर के फैंस पर पत्थर फेंकना शुरू किए। इसकी वजह से स्टेडियम में भगदड़ मच गई।

उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान दीवार का एक हिस्सा टूट गया, जिससे माहौल और खराब हो गया। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण हासिल करने के लिए टियर गैस छोड़ी।  इस घटना में अपने एक दोस्त को खो बैठे चेइख माबा डियोप ने कहा, 'जब दीवार टूटकर गिरी तो हम सभी को अंदाजा हो गया कि हमने कुछ लोगों को खो दिया है, क्योंकि वो सीधे लोगों पर जाकर गिरी थी।' एक और फैन ने स्टेडियम की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे इस तरह के फाइनल में सबसे बड़ी हैरानी हुई कि सुरक्षाबल तैनात नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें