फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से उबरे दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 19 दिन बाद कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव

Fri, 30 Oct 2020 11:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। जुवेंटस की तरफ से खेलने वाले 35 वर्षीय फुटबॉलर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इससे पहले 13 अक्तूबर को वे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। नेशंस लीग में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें एकांतवास के लिए लिस्बन से तुरीन लौटना पड़ा था। हालांकि 22 अक्तूबर को उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


फिलहाल शुक्रवार को जुवेंटस की तरफ से इसकी पुष्टि की गई कि रोनाल्डो स्वस्थ्य हो चुके हैं और फिर से मैदान में लौटने को तैयार हैं। क्लब की तरफ से कहा गया कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की स्वैब जांच हुई जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, ऐसे में वे अब 19 दिनों के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं और अब उन्हें एकांतवास की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें