अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि विवादास्पद खेल संहिता को सुनिश्चित करना चाहिए कि राष्ट्रीय महासंघ का अपनी अंतरराष्ट्रीय शीर्ष संस्था से टकराव नहीं हो और अगर इसे लागू भी करना है तो इसे संसद से मंजूरी मिलनी चाहिए। पटेल ने कहा कि वह एआईएफएफ के खेल संहिता का पालन करने के संदर्भ में फीफा या एएफसी के दिशानिर्देशों के खिलाफ जाने की कल्पना भी नहीं कर सकते।
केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा, ‘फीफा और एएफसी के कुछ नियम ऐसे हैं, जिन्हें एआईएफएफ को मानना होता है और हम इन दिशानिर्देशों के खिलाफ नहीं जा सकते। इसलिए इसे खेल संहिता को सुनिश्चित करना होगा कि राष्ट्रीय खेल महासंघ एनएसएफ खेल संहिता का पालन करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय महासंघों के खिलाफ नहीं हो जाए।’
उन्होंने एआईएफएफ के साथ फिक्की द्वारा यहां आयोजित गोल 2013 सम्मेलन में कहा कि ऐसा करने से अंतरराष्ट्रीय महासंघों द्वारा मान्यता रद्द हो सकती है और हमें एनएसएफ ही इसका नुकसान होगा।