वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को ग्रुप बी के मैचों में स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से करारी मात दी, लेकिन टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
ऑस्ट्रेलिया पर स्पेन की जीत उसके लिए केवल सांत्वना वाली ही साबित हुई क्योंकि वह अपने पहले दो मैच हारने के साथ पहले ही अगले दौर यानी अंतिम सोलह में पहुंचने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी। स्पेन की ओर से खेल के 36वें मिनट में डेविड विया ने पहला गोल किया।
इसके बाद स्पेन के स्टार खिलाड़ी फर्नांडो टोरेस ने 69वें मिनट में दूसरा और तीसरा गोल 83वें मिनट में युआन माटा ने दागा। इस मैच के बाद ना सिर्फ स्पेन बल्कि ऑस्ट्रेलिया भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।