फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन स्पेन की इज्जत दांव पर

Wed, 18 Jun 2014 04:31 PM IST
प्रभात पांडेय/बीबीसी संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 1998 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्रांस की टीम ने फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था लेकिन साल 2002 में घटिया प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दौर में ही फ्रांस की टीम बाहर हो गई।
विज्ञापन


अब उसी मुहाने पर खड़ी है गत चैंपियन स्पेन की टीम। साल 2010 की विश्व कप विजेता टीम अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-5 से हार गई थी और आज इसका मुकाबला है चिली से।

टूर्नामेंट में स्पेन को अपनी उम्मीदें बरकरार रखनी हैं तो चिली के खिलाफ असरदार जीत दर्ज करनी होगी।

चैंपियन को चिली से चुनौती आज

टूर्नामेंट के शुरु होने तक स्पेन ख‌िताब की प्रबल दावेदार थी। पिछले छह सालों से स्पेन ने जैसा प्रदर्शन किया है उसकी बानगी फुटबॉल के इतिहास में कम ही देखने को मिली है।

यूरो कप 2008, वर्ल्ड कप 2010 और यूरो कप 2012 जैसे तीन बड़े ख‌िताब अपनी झोली में डालने वाली फीफा रैंकिंग में पहले नंबर की टीम स्पेन, 2014 विश्व कप में बाहर होने के कगार पर खड़ी है।

और इसी वजह से बुधवार को होने वाले तीन मैचों में से सबकी निगाहें टिकी होंगी स्पेन और चिली के बीच होने वाले मैच पर। रियो डि जिनेरो में खेला जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे खेला जाएगा।

टॉरेस, विया फॉर्म में नहीं

फुटबॉल विशेषज्ञ नोवी कपाड़िया के अनुसार स्पेन के मौजूदा फ़ॉर्म को देखते हुए उनके लिए राह बेहद मुश्किल हो गई है।

नीदरलैंड्स के ख‌िलाफ मैच में स्पेन के स्ट्राइकर अपनी क्षमता के हिसाब से बिलकुल नहीं खेल पाए थे।

फर्नांडो टॉरेस फॉर्म में नहीं हैं। साल 2010 विश्व कप में पांच गोल करने वाले स्पेन के हीरो डेविड विया भी अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं। डिएगो कोस्ता पूरी तरह से फ‌िट नहीं हैं।
विज्ञापन

फुल फॉर्म में है आक्रमक चिली

जबकि दूसरी तरफ चिली बड़ी आक्रामक टीम है। उनकी टीम में बार्सिलोना के लिए खेलने वाले एलेक्स सांचेज बेहद तेज तर्रार खिलाड़ी हैं। उनका गोल करने का औसत भी बहुत अच्छा है।

चिली के पास और भी अच्छे स्ट्राइकर हैं। ऐसे में ये मैच स्पेन के लिए करो या मरो का मुकाबला है।

उनके कोच विचेंते डेल बोस्के पर बड़ी ज‌िम्मेदारी है। नीदरलैंड्स के ख‌िलाफ उन्होंने जो प्लेइंग इलेवन उतारी थी उसमें बड़ी तब्दीली करनी होगी साथ ही अपनी रणनीति बदलकर आक्रमक फ़ुटबॉल खेलनी पड़ेगी।

वर्ना स्पेनिश फ‌िटबॉल का ये सुनहरा दौर खत्म हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें