फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAG 2019: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने लगाई गोल्डन हैट्रिक, नेपाल को हराकर बनी चैंपियन

Tue, 10 Dec 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में सोमवार को यहां मेजबान नेपाल को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जीत की नायिका एक बार फिर से स्ट्राइकर बाला देवी रही जिन्होंने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया।

विज्ञापन


मणिपुर की 29 साल की यह खिलाड़ी टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर रहीं। उन्होंने चार मैचों में पांच गोल किए। फाइनल में भारतीय गोलकीपर अदिति चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया और नेपाल के हमलों को सफल नहीं होने दिया। अदिति के दमदार खेल के कारण पूरे टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें