नाओरेम महेश सिंह के दो गोल की मदद से शिलॉन्ग लाजोंग एफसी ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आज यहां आइजोल एफसी को 2-1 से हराया।
महेश सिंह ने 20वें और 51वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को शुरू मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
आइजोल ने वापसी के लिए काफी कोशिश की लेकिन वह अंशुमन क्रोमाह के 70वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए गोल से गोल अंतर ही कम कर पाया।
लाजोंग ने इस सत्र में किसी विदेशी खिलाड़ी को नहीं उतारने और अपने शुरुआती एकादश में अंडर-22 के नौ खिलाड़ियों को रखने के बावजूद तीन अंक हासिल किए।
वहीं रविवार को खेले गए एक अन्य मैच में गत चैंपियन मिनेर्वा पंजाब ने चर्चिल ब्रदर्स से गोल रहित ड्रा खेला।
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए इस मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
चर्चिल की टीम इस मैच में अपने नए कोच रोमानिया के पीटर गिगियू के मार्गदर्शन में उतरी थी।