आई लीग में शुक्रवार को शिलॉन्ग लाजोंग और मिनेरवा के बीच हुआ मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ। दोनों टीमों के बीच हुई कांटे की टक्कर में कोई भी टीम पहले 23 मिनट तक गोल नहीं कर पाईं। शिलॉन्ग लाजोंग के फिरांकी बुआम ने 24वें मिनट में गोल कर मैच में पहला बढ़त बनाई।
इसके बाद शिलॉन्ग के ही एलेन लिन्डोह ने 43वें मिनट में दूसरा गोल कर प्रतिद्वंद्दी टीम के इरादों को करारा झटका दिया। हालांकि टीम 2-0 की इस बढ़त को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख सकी। मिनेरवा के विलियम ओपोकु ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल कर टीम की चुनौती कौ मैच में जिंदा रखने का काम किया।
इसके बाद दूसरे हाफ के 75वें मिनट में फिलिप जोकू के गोल से दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। इसके बाद दोनों ही टीमों एक दूसरे पर बढ़त बनाने में जुटी रहीं, लेकिन किसी को गोल करने का मौका नहीं मिला और मैच 2-2 से ड्रॉ हो गया।