फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने जोरदार वापसी करते हुए केरल ब्लास्टर्स को दी मात

Fri, 23 Nov 2018 10:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी
विज्ञापन

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जोरदार वापसी करते हुए शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की तरफ से बार्थोलोमियू ओगबेचे और जुआन क्रूज मासिया ने गोल दागे जबकि केरल की तरफ से एकमात्र गोल मातेज पोपलात्निक ने किया।

विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का खेल बेहद रोमांचक रहा। केरल के मातेज पोपलात्निक ने मैच के 73वें मिनट में गोल करके केरल को 1-0 की बढ़त दिलाई। तब लगने लगा कि केरल की टीम यह मुकाबला जीत जाएगी।

हालांकि, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के इरादे कुछ और ही थे। बार्थोलोमियू ने मैच के अतिरिक्त 93वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम पर तीन मिनट के बाद जुआन क्रूज मासिया ने गोल दागकर नॉर्थईस्ट की जीत पर मुहर लगाई।
विज्ञापन


नॉर्थईस्ट की घर में यह पहली जीत रही और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में 14 अंक हो गए हैं। वहीं केरल की टीम आठ मैचों में सात अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें