आई-लीग क्लबों ने भारतीय फुटबाल को फिर से पटरी पर लाने के लिए अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ को अगले चार साल तक रेलीगेशन से बचने की सलाह दी है।
भारतीय कोच विम कोवरमैंस, टेक्निकल डायरेक्टर रोब बान, एफआईएफएफ महासचिव कुशाल दास और आईलीग सीईओ सुनंदो धर ने गोवा, मुंबई ओर पुणे के आई-लीग क्लबों के साथ यहां बैठक की थी। इसी तरह की बैठक कोलकाता में पूर्व और उत्तर पूर्व क्षेत्रों के क्लबों के साथ की जाएगी।
एक क्लब के मालिक ने कहा, एआईएफएफ ने हमसे अगले सत्र से युवा विकास पर 25 प्रतिशत बजट खर्च करने के लिए कहा है। हमने उन्हें भारतीय फुटबाल को आगे बढ़ाने के लिए इसी तरह का समाधान दिया है।’ स्पोर्टिंग क्लब डि गोवा के अध्यक्ष पीटर वाज के सुझाव का सभी क्लबों ने समर्थन किया। उन्होंने सुझाव दिया था कि अगले साल के लिए रेलीगेशन नहीं होने पर क्लबों को अपनी टीम गठित करने में मदद मिलेगी।