फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: गोंजाल्वेस की बदौलत जमशेदपुर ने बेंगलुरु को दी 1-0 से करारी शिकस्त

Fri, 22 Dec 2017 02:23 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
जमशेदपुर एफसी - फोटो : indianexpress
विज्ञापन
बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में जमशेदपुर एफसी ने बेंगलुरु एफसी को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी त्रिनदादे गोंजाल्वेस की अहम भूमिका रही। त्रिनदादे गोंजाल्वेस के अंतिम समय में पेनल्टी पर किए गए गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी को जीत में कामयाबी मिली।
विज्ञापन


बेंगलुरु एफसी ने मुकाबले में कुछ बहुत अच्छे मौके बनाए लेकिन गोल नहीं दाग पाए। पहले हाफ में दोनों टीमें कुछ खास मौके नहीं बना पाईं। मैच में रोमांच नहीं था और दोनों टीमें हर मोर्चे पर असफल सी नजर आ रही थीं। 36वें मिनट में बेंगलुरु के कप्तान सुनील छेत्री गोल करने से चूक गए।

पढ़ेंः- ISL: मुंबई सिटी एफसी ने 'हाईलैंडर्स' को दी 2-0 से करारी मात, बलवंत सिंह रहे हीरो

बेंगलुरु ने इससे पहले छह मैच खेले थे जिसमें 6 में उसे जीत और दो में हार मिली थी। जमशेदपुर ने इस मैच से पहले पांच मैचों में जमशेदपुर को एक जीत, एक हार के साथ तीन ड्रॉ मैच खेलने पड़े थे। मैच में इस जीत से मिले तीन अंकों के बाद भी अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु दूसरे स्थान पर ही कायम है। वहीं, जमशेदपुर एफसी की तालीका में तीन अंकों की उछाल आई है। तालीका में जमशेदपुर का 6 से 9 अंक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें