फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपा लीगः सेमीफाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को हरा, फाइनल में पहुंचा सेविला

Mon, 17 Aug 2020 08:41 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manchester united vs sevilla - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाईटेड को यूरोपा लीग में सेविला के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जो टीम की मौजूदा सत्र में सेमीफाइनल में तीसरी हार है। एफए कप और ईएफएल कप के सेमीफाइनल में हार के बाद सेविला के खिलाफ भी मैनचेस्टर यूनाईटेड ने कई मौके गंवाए और उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


यूनाईटेड को नौवें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिज ने पेनल्टी पर गोल दागकर बढ़त दिलाई, लेकिन सुसो ने 26वें मिनट में सेविला को बराबरी दिला दी। लूक डि जोंग ने इसके बाद 78वें मिनट में सेविला को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

स्पेन के क्लब सेविला ने इस तरह एक बार फिर यूरोपा लीग के फाइनल में जगह बनाई। सेविला को यूरोप के इस दूसरे स्तर के कप का विशेषज्ञ माना जाता है और टीम ने इससे पहले पांच बार फाइनल में जगह बनाई है और पांचों बार चैंपियन बना है।
विज्ञापन


सेविला के पास शुक्रवार को कोलोना में रिकॉर्ड में सुधार करते हुए छठा खिताब जीतने का मौका होगा। फाइनल में टीम को इंटर मिलान और शख्तार डोनेस्क के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें