फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीगः मैनचेस्टर सिटी को हराकर लियोन दूसरी बार सेमीफाइनल में

Sun, 16 Aug 2020 09:59 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manchester City - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मोउसा डेम्बेले के दो और मैक्सवेल कोर्नेट के एक गोल के बूते लियोन ने चैंपियन लीग के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 3-1 से हराया। फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग में सातवें स्थान पर रहने वाली लियोन ने मैनचेस्टर सिटी को लगतार चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचने से रोक दिया। सेमीफाइनल में लियोन का सामना बायर्न म्यूनिख से होगा।

विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी के लिए एकमात्र गोल केविन डी ब्रुएन ने मैच के 69वें मिनट में किया। इससे पहले कोर्नेट से मैच के 24वें मिनट में गोल कर लियोन का खाता खोला। मैच जब एक-एक की बराबरी पर था तब डेम्बेले (79 वां और 87 वां मिनट) ने आठ मिनट के अंदर दो गोल कर टीम का 3-1 से बढ़त दिला दी, जो निर्णायक साबित हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें