फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के साथ संयुक्त शीर्ष पर पहुंचा सेविला

Tue, 28 Oct 2014 04:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डेनिस सुआरोज के आखिरी समय में दो गोल की मदद से विलारियल को 2-1 से हराकर सेविला ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में बार्सिलोना के साथ संयुक्त शीर्ष पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


मैड्रिड में खेले गए मैच में वेलारियल की शुरुआत हालांकि शानदार रही और सब्सटिट्यूट लूसियानो विएटो ने कानी के पास पर टीम को 11वें मिनट में बढ़त दिला दी लेकिन सुआरेज ने आखिरी विसिल बजने से दो मिनट पहले ही गोल ठोक सेविला को जीत दिला दी। इससे पहले गियावानी डोस सांतोस ने टीम को बराबरी दिलाई थी।

इधर गेटाफे को 1-0 से हराकर चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड भी दो अंक लेने में सफल रहा। रविवार को खेले गए मैच में मारिया मेंडजुकिक ने पहले हाफ में गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


नौ मैचों के बाद ला लीगा में बार्सिलोना और सेविला के 7-7 जीत के साथ 22-22 अंक हैं और दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर मौजूद रीयल मैड्रिड ने भी 9 में से 7 मैच जीते हैं लेकिन 2 मैच हारने की वजह से उसके 21 अंक हैं। वेलेसिंया चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें