फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Senegal vs Iraq: सेनेगल ने फीफा विश्व कप में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी

Sat, 27 Jun 2026 07:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

सेनेगल ने फीफा विश्व कप के मुकाबले में इराक को हराकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखी है। सेनेगल ने इसके साथ ही विश्व कप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप - फोटो : FIFA.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेनेगल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह फीफा विश्व कप के किसी एक मैच में पांच गोल दागने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। टोरंटो में खेले गए इस करो या मरो के मुकाबले में सेनेगल ने इराक को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही इराक की टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई। दोनों ही टीमों के लिए आगे की रेस में बने रहने के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन


इस मुकाबले में सेनेगल के खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस्माइला सार फीफा विश्व कप के एक ही मैच में गोल करने और असिस्ट (गोल करने में मदद) करने वाले सेनेगल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह चार गोलों के साथ विश्व कप इतिहास में सेनेगल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

2014 के बाद अनोखा रिकॉर्ड
मैच में इस्माइला सार, पापे गुए और लिमान एनडियाये तीनों ने गोल भी दागे और असिस्ट भी किए। साल 2014 में ब्राजील के खिलाफ जर्मनी की 7-1 की ऐतिहासिक जीत (टोनी क्रूस, सामी खेदिरा और थॉमस मुलर) के बाद यह पहली बार है जब किसी एक टीम के तीन खिलाड़ियों ने एक ही मैच में यह कारनामा किया हो। एनडियाये फीफा विश्व कप इतिहास के पहले ऐसे सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने मैदान पर उतरने के बाद गोल किया, असिस्ट किया, विपक्षी टीम के बॉक्स में पांच बार गेंद को छुआ और पांच सफल ड्रिबल किए।
विज्ञापन

सेनेगल ने बरकरार रखी उम्मीद
ग्रुप के दूसरे मुकाबले में सेनेगल के सामने सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की चुनौती थी। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और चौथे मिनट में हबीब डियारा ने गोल कर बढ़त दिला दी। इराक की मुश्किलें 13वें मिनट में तब और बढ़ गईं, जब रेबिन सुलाका को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। हालांकि, पहले हाफ में सेनेगल सिर्फ एक गोल की बढ़त बना सका, लेकिन दूसरे हाफ में उसने गोलों की झड़ी लगा दी। इस्माइला सार ने 56वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद पापे गुए ने 59वें और 71वें मिनट में दो शानदार गोल दागे, जबकि 82वें मिनट में इलिमान एनडियाये ने पांचवां गोल कर इराक की हार तय कर दी। सेनेगल ने 5-0 की बड़ी जीत दर्ज कर अपने गोल अंतर में भी जबरदस्त सुधार किया और नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें