फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: जॉर्डन के खिलाफ क्या शुरुआत में नहीं उतरेंगे मेसी? अर्जेंटीना के कोच स्कालोनी ने दिए संकेत

Sat, 27 Jun 2026 06:58 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कनसास सिटी

सार

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी जॉर्डन के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप मैच से बाहर रह सकते हैं। टीम के कोच स्कालोनी ने संकेत दिए हैं कि मेसी को शुरुआती एकादश से बाहर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : Fifa.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी जॉर्डन के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप के ग्रुप-जे मैच में शुरुआती एकादश का हिस्सा नहीं होंगे और बेंच पर बैठेंगे। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही नॉकआउट दौर के लिए क्वालिफाई कर चुका है, जिसके बाद कोच लियोनल स्कालोनी ने अपने स्टार फॉरवर्ड को आराम देने का फैसला किया है। मेसी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के खिलाफ मिली जीतों में अर्जेंटीना के लिए पांच गोल दागे हैं, जिससे उनकी टीम ने एक मैच बाकी रहते ही ग्रुप-जे में शीर्ष स्थान सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन


कोच स्कालोनी ने क्या कहा
मैच से पहले बात करते हुए कोच स्कालोनी ने स्पष्ट किया कि इंटर मियामी का यह स्टार खिलाड़ी शुरुआती इलेवन में नहीं होगा, लेकिन मैच में बाद के समय में उनके खेलने की उम्मीद है। स्कालोनी ने कहा, 'मैच की शुरुआत में मेसी बेंच पर होंगे। वह खेल में थोड़े समय बाद मैदान पर उतरेंगे।' स्कालोनी ने उन सुझावों को खारिज कर दिया कि अर्जेंटीना एक कमजोर टीम मैदान पर उतार रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीम के हर खिलाड़ी ने मौजूदा विश्व चैंपियन का प्रतिनिधित्व करने का मौका कमाया है।

स्कालोनी ने कहा, 'जो खिलाड़ी कल खेल रहे हैं, वे खेलने के हकदार हैं, वे टीम का हिस्सा हैं। ट्रेनिंग में हमने जो भी मेहनत की है, वह इन्हीं खिलाड़ियों की वजह से है। जब वे नहीं खेल रहे होते हैं, तब भी वे अपना पूरा प्रयास कर रहे होते हैं।' अर्जेंटीना के कोच ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ियों के बदलने से टीम के प्रदर्शन के स्तर पर कोई असर न पड़े।

उन्होने कहा, एक कोच के रूप में मेरा लक्ष्य यह है कि टीम का प्रदर्शन वैसा ही रहे, चाहे टीम में कोई भी खिलाड़ी शामिल हो। अगर आपने जर्सी पहनी है और आप खेल रहे हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैच का पॉइंट्स के लिहाज से कोई महत्व है या नहीं। आप जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

जॉर्डन से कड़ी चुनौती की उम्मीद
जॉर्डन अपने पहले विश्व कप अभियान में लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, फिर भी स्कालोनी को एशियाई टीम से एक अनुशासित चुनौती की उम्मीद है। उन्होंने चेताया कि जॉर्डन पांच के साथ मैदान पर उतर सकता है और अगर अर्जेंटीना को उनके डिफेंस को भेदने में परेशानी होती है, तो उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। अर्जेंटीना का लक्ष्य नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) पर अपना ध्यान लगाने से पहले ग्रुप-स्टेज अभियान को जीत के साथ समाप्त करना होगा, जबकि जॉर्डन को उम्मीद होगी कि वह अपने इस ऐतिहासिक पहले विश्व कप सफर का अंत एक सकारात्मक परिणाम के साथ करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें