फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉटलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया, नॉर्थ मेसिडोनिया ने यूरो 2020 के लिए क्वालीफाई किया

Fri, 13 Nov 2020 10:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

स्कॉटलैंड की टीम ने सर्बिया को हराकर यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। स्कॉटलैंड ने मैच के 90वें मिनट में बराबरी का गोल खाने के बाद पेनल्टी शूटआउट में सर्बिया को 5-4 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम ने 22 साल के लंबे अंतराल (1998 विश्व कप के बाद) के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की है। 

विज्ञापन


स्कॉटलैंड के अलावा हंगरी, स्लोवाकिया और नॉर्थ मेसिडोनिया ने भी प्लेऑफ मुकाबले मे जीत दर्ज कर यूरो 2020 में जगह बनाने में सफल रहे। हंगरी ने रोमांचक मुकाबले के आखिरी पलों में दो गोल कर आईसलैंड को 2-1 से शिकस्त दी। आईसलैंड की टीम ने मैच के 11वें मिनट में बढ़त कायम कर जीत की ओर बढ़ रही थी। हंगरी ने हालांकि 88वें और इंजुरी (90+2) समय में गोल कर पासा पलट दिया। 

नॉर्थ मेसिडोनिया ने जॉर्जिया को 1-0 से हराकर पहली बार इस यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। स्लोवाकिया ने अतिरिक्त समय तक चले मैच में उत्तरी आयरलैंड को 2-1 से हराकर यूरो 2020 का टिकट पक्का किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें