फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह कोरोना संक्रमित, पृथकवास में रहेंगे

Fri, 13 Nov 2020 10:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mohammed salah
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने एक और स्टार फुटबॉलर को अपना शिकार बना लिया है। लिवरपूल फुटबॉल क्लूब की तरफ से खेलने वाले मिस्र के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सालाह अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस टू-लेग क्वालिफिकेशन मैचों के लिए मिस्र राष्ट्रीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय दौरे पर थे। यहां उन्हें टोगो के खिलाफ मुकाबले में भाग लेना था। लेकिन अब यह 28 वर्षीय खिलाड़ी पृथकवास में चला गया है।

विज्ञापन


मिस्र के फुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सालाह की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि उनमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं मिले थे। हालांकि सालाह के अभी और भी दूसरे टेस्ट किए जाएंगे। फिलहाल सालाह प्रीमियर लीग में लिवरपूल की तरफ से कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि सालाह से पहले रोनाल्डो, थियागो, सदियो माने और ज़ेरदान शकीरी उन उल्लेखनीय खिलाड़ियों में से हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें