कोलंबिया की पॉप स्टार शकीरा के फुटबॉल प्रेम के बारे में तो हम सब जानते है लेकिन खेल प्रेमियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि गर्भवती शकीरा फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप के दौरान स्टेज पर आएंगी और गीत भी गाएंगी। शकीरा जब स्टेज पर आई तो 2010 का विश्वकप थीम सांग तो 'वक्का वक्का' लोगों के जहन में गूंज उठा। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वीडियो को यू-ट्यूब पर 1 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा।
आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी की शकीरा मां बनने जा रही हैं और उनके पुरुष मित्र गेराड पिक्वे इस बच्चे के पिता है। गेराड एक फुटबॉल खिलाड़ी है और शायद यही कारण है कि शकीरा का फुटबॉल जुनून उनके सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन वह इस तरह सार्वजनिक रूप से स्टेज पर आएंगी इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था।
शकीरा ने इस कार्यक्रम को प्रस्तुत करने के बाद ट्विटर पर लिखा कि 'थोड़े समय के लिए मैं और मेरा बेबी पहली बार स्टेज पर गए और मैं उस समय बहुत रोमांचित थी।' इस पोप गायिका ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फुटबॉल प्रेमियों के जुनून की कोई सीमा नहीं है। गायिका फ्रांस और कोरिया मैच के शुरू होने के पूर्व स्टेज पर आई थीं और एक ग्रुप के साथ अपना गीत पेश किया था।