पंजाब की टीम संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शुक्रवार को गोवा से, जबकि सेना का सामना कर्नाटक से होगा। क्षेत्रीय क्वालिफायर से 10 टीमों ने फाइनल्स में जगह बनाई थी। इनमें से सेना, गोवा, दिल्ली, मेघालय और ओडिशा को ग्रुप ए, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम और मेजबान टीम पंजाब को ग्रुप बी में रखा गया था।
ग्रुप ए से सेना और गोवा की टीम ने 10-10 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। दिल्ली की टीम छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप बी से पंजाब ने कर्नाटक को 4-3 से हराकर नौ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। कर्नाटक और महाराष्ट्र दोनों के सात-सात अंक थे।