फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नइयिन एफसी की एएफसी कप में पहली जीत, नेपाल के क्लब को हराया

Wed, 17 Apr 2019 11:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नइयिन एफसी ने एएफसी कप में पहली जीत दर्ज करते हुए नेपाल के मनांग मार्शीआंगडी क्लब को 2-0 से हराया। इंडियन सुपर लीग चैम्पियन रही चेन्नइयिन टीम ने ग्रुप ई में मिनर्वा पंजाब से पहला मैच ड्रा खेला था। 

विज्ञापन


चेन्नइयिन के लिए आस्ट्रेलिया के क्रिस हर्ड ने 51वें और ब्राजील के मेलसन वेरियाटो ने 53वें मिनट में गोल दागे । 

मिनर्वा और अबाहानी ढाका ने एएफसी कप मैच में 2-2 से ड्रा खेला

पूर्व आई लीग चैम्पियन मिनर्वा पंजाब एफसी ने बुधवार को एएफसी कप मैच में बांग्लादेश के अबाहानी ढाका से 2-2 से ड्रा खेला। ग्रुप ई के मुकाबले में महमूद अल अमनाह (16वें) और श्रेयस गोपालन (42वें) ने मिनर्वा के लिए गोल दागे जबकि नबीब नेवास जिबोन (20वें) और संडे चिजोबा (48वें) ने घरेलू टीम के लिये गोल किए। 

मिनर्वा पंजाब ने पहले मैच में चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेलने वाली शुरूआती एकादश में दो बदलाव किए। पंजाब की टीम हालांकि अब एएफसी कप में अपनी पहली जीत की तलाश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें