फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलारी रियल मैड्रिड के स्थाई कोच बने, 2021 तक बने रहेंगे पद पर

Tue, 13 Nov 2018 04:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
santiago solari
विज्ञापन
स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड ने सैंटियागो सोलारी को स्थाई कोच नियुक्त कर दिया है और वह 30 जून 2021 तक पद पर बने रहेंगे। रियल ने अक्तूबर में बार्सिलोना के हाथों 1-5 की हार के बाद जेलेन लोपेटगुई  को हटाकर सोलारी को अंतरिक कोच बनाया था। सोलारी के मार्गदर्शन ने टीम ने चारों मैच जीते और 15 गोल किए और सिर्फ दो ही खाए।
विज्ञापन


रियल के 116 साल के इतिहास में किसी कोच की यह सबसे शानदार शुरुआत थी। नियम के अनुसार अंतरिम कोच ज्यादा से ज्यादा दो सप्ताह तक ही अपने पद पर रह सकता है। सोमवार को सोलारी का यह समय पूरा हो गया था, जिसके बाद उन्हें मुख्य कोच बनाने का फैसला लिया गया।

सोलारी ने बतौर खिलाड़ी 1996 में पेशेवर फुटबॉल में पर्दापण किया था। इसके बाद उन्होंने एटलेटिको मैड्रिड और फिर रियल मैड्रिड के लिए खेलने के लिए 1999 में अपने देश अर्जेंटीना को छोड़ दिया था। जहां उन्होंने 2000 से 2005 के बीच पांच सत्र में सात खिताब जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें