राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन ने बुधवार को इंडियन सुपर लीग क्लब केरला ब्लास्टर्स से छह साल का अपना नाता तोड़ दिया। पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण के बाद से भारत के लिए 36 मैच खेल चुके झिंगन और ब्लास्टर्स ने आपसी सहमति से यह फैसला किया।
क्लब के एक सूत्र ने बताया कि संदेश अब क्लब के साथ नहीं हैं। यह फैसला आपसी सहमति से हुआ। झिंगन ब्लास्टर्स के डिफेंस की रीढ थे और दो बाद टीम को आईएसएल फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वह क्लब के लिए 76 मैच खेल चुके हैं लेकिन चोट के कारण पिछला सत्र नहीं खेल सके।