फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल मैड्रिड के खिलाड़ी फिट और खेलने को तैयारः जिदान

Wed, 20 May 2020 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिनेदिन जिदान
विज्ञापन

जिनेदिन जिदान कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद वापसी करने वाले रियल मैड्रिड के खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस से बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि वे ट्रॉफी जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

विज्ञापन


रियल मैड्रिड के कोच जिदान ने कहा, 'खिलाड़ियों ने घर में अपनी फिटनेस और कौशल पर पूरा ध्यान दिया और इसलिए वे शानदार फार्म के साथ लौटे हैं। यह काफी अहम साबित होने जा रहा है।'

उन्होंने कहा, 'यह सप्ताह शानदार रहा क्योंकि छोटे समूहों में अभ्यास करने पर भी हम आगे बढ़ सकते हैं और बेहतर कर सकते हैं। अगला सप्ताह इससे भी बेहतर होगा।'
विज्ञापन


स्पेन की ला लिगा में स्पेन अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना से दो अंक पीछे हैं। 12 बार का यूरोपीय चैंपियन चैंपियन्स लीग क्वार्टर फाइनल में पहले चरण के मैच में मैनचेस्टर सिटी से पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें