फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFF U-18 championship 2019: भारतीय फुटबॉल टीम आज बांग्लादेश की चुनौती को तैयार

Mon, 23 Sep 2019 09:33 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india u-18 football team - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आत्मविश्वास से भरी भारत की अंडर-18 फुटबॉल टीम सोमवार को सैफ चैंपियनशिप में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत जीत से करने की कोशिश करेगी। बांग्लादेश ने ग्रुप के शुरुआती मुकाबले में श्रीलंका पर 3-0 से जीत हासिल की और भारत के अंडर-19 कोच फ्लाएड पिंटो विपक्षी टीम की मजबूती से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

विज्ञापन


पिंटो ने कहा कि हमने श्रीलंका के खिलाफ उनके पहले मैच में देखा था। उनका दमखम और ताकत शानदार है। इसका मतलब है कि हमें अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ होना होगा। यह हमारे लिए परीक्षा होगी। 

उन्होंने कहा कि लेकिन हम चुनौतियों के लिए तैयार हैं। हमें ध्यान लगाए रखना होगा और उसी ऊर्जा से खेलना जिससे हम पहले खेल रहे थे। भारतीय टीम नवंबर में होने वाले एएफसी अंडर-19 क्वालिफायर की तैयारियों में जुटी है और इस कारण यह चैंपियनशिप काफी अहम बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें