अब्रामोविच ने चेल्सी को 2003 में करीब 1420 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि अब्रामोविच ने क्लब को बेचने के फैसले पर कहा कि यह कभी भी व्यापार या पैसे कमाने के बारे में नहीं, बल्कि खेल और क्लब के लिए शुद्ध जुनून के बारे में था।
अब्रामोविच द्वारा क्लब को खरीदने के बाद, चेल्सी ने कई उपलब्धियां अपने नाम की और अपनी अलग पहचान बनाई। उनके स्वामित्व में क्लब ने दो बार चैपियंस लीग, पांच बार प्रीमियर लीग और एफए कप, दो बार यूरोपा लीग और तीन बार लीग कप जीता। अगस्त 2021 में, चेल्सी फुटबॉल क्लब ने यूईएफए सुपर कप और फरवरी में पहली बार क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
अब्रामोविच ने कुल 13 मैनेजर नियुक्त किए और क्लब ने करीब 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर पर खर्च किए।
अब्रामोविच के नेतृत्व में ही चेल्सी की महिला टीम को 2004 में मान्यता मिली और इसके बाद उसने चार बार महिला सुपर लीग, तीन बार महिला एफए कप और पिछले सीजन में चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची।