फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronaldo Vs Messi: लियोनल मेसी की पीएसजी के खिलाफ ऑल स्टार इलेवन की कप्तानी कर सकते हैं रोनाल्डो, जानें

Tue, 17 Jan 2023 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

मेसी और रोनाल्डो भले ही एक लीग में नहीं खेल रहे हों, लेकिन फैन्स को अब काफी समय बाद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। सऊदी की ऑल स्टार इलेवन और पीएसजी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्वकालिक महान फुटबॉलर्स में शामिल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। गुरुवार को मेसी की पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम सऊदी अरब के ऑल स्टार इलेवन टीम से भिड़ेगी। सऊदी अरब के क्लब अल नस्र को हाल ही में जॉइन करने वाले रोनाल्डो इस मैच में खेलते दिख सकते हैं।  
विज्ञापन

मेसी और रोनाल्डो भले ही एक लीग में नहीं खेल रहे हों, लेकिन फैन्स को अब काफी समय बाद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। सऊदी की ऑल स्टार इलेवन और पीएसजी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में एक और बड़ी बात निकलकर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो पीएसजी के खिलाफ ऑल-स्टार इलेवन की कप्तानी कर सकते हैं।

रोनाल्डो बनाम मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
इसकी जानकारी सऊदी अरब के एंटरटेनमेंट के जनरल अथॉरिटी तुर्की अल-शेख के एकाउंट से साझा की गई है। उनके द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट से इसका खुलासा हुआ है। यहां देखें वीडियो-

वीडियो में अल-शेख रोनाल्डो को कैप्टन आर्म्स बैंड पहनाते हुए दिख रहे हैं। इससे कयास लगाया जा रहा है कि रोनाल्डो कप्तानी करते दिखेंगे। मेसी और रोनाल्डो, यकीनन खेल के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक रहे हैं। इन दोनों ने दिसंबर 2020 के बाद से एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। 2020 में रोनाल्डो की तब की टीम युवेंतस ने यूईएफए चैंपियंस लीग में मेसी के क्लब बार्सिलोना को 3-0 से हराया था।

बाएं से- क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : सोशल मीडिया
2022 फीफा विश्व कप में मेसी की राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। कतर में विश्व कप की शुरुआत तक रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने क्लब के साथ अपने अनुबंध को समाप्त करने का फैसला किया। मैन-यू ने भी उनके अनुबंद को रद्द कर दिया था। पुर्तगाल के स्टार फॉरवर्ड ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह यूरोप में फुटबॉल खेलना जारी रखना चाहता हैं, लेकिन किसी टीम से डील नहीं हो पाने के बाद रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ 200 मिलियन डॉलर की डील साइन की।
विज्ञापन

लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मेसी भी वर्ल्ड कप जीतने के बाद और कई दिनों की छुट्टी के बाद अपने क्लब पीएसजी लौट आए हैं। सात बार के बैलन डी'ओर विजेता को अभी भी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। इस सीजन पीएसजी को चैंपियंस लीग जीतने के लिए फेवरेट माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें