बार्सिलोना में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चार गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने ला लीगा के तहत खेले गए एक मुकाबले में सेल्टा विगो को 7-1 से करारी शिकस्त दी।
इन 4 गोल की बदौलत रोनाल्डो ला लीगा में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 251 गोल करने वाले टेल्मो जारा (1955) को पीछे करते हुए 252 गोल कर लिए हैं। इस मामले में बार्सलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी सबसे आगे चल रहे हैं जिन्होंने 305 गोल किए हैं अब तक।
कोच जिनेदिन जिदान के मार्गदर्शन में खेल रहे रियल मैड्रिड की ओर से मैच के 50वें ,58वें, 64वें और 76वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल किए। इसके अलावा रियल की ओर से क्लेपर पेपे ने, रोड्रिग्रेज जेसे ने 77वें और गारेथ बेल ने 81वें मिनट में गोल किए।
सेल्टा की ओर से एकमात्र गोल लागो असपास ने 62वें मिनट में किया। इस शानदार जीत के बाद रियल मैड्रिड के 28 मैचों में 60 अंक हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि
बार्सिलोना 27 मैचों से 69 अंक अर्जित कर शीर्ष पर है। एटलेटिको के 27 मैचों से 61 अंक है और दूसरे स्थान पर है।
मैच के बाद रियल मैड्रिड के कोच जिदान ने कहा, "आप जानते हैं कि रोनाल्डो एक मैच में चार गोल करने की क्षमता रखते हैं। वह चंद लोगों में शामिल हैं जो ऐसा कर सकते हैं। यही कारण है कि वह अद्वितीय हैं।"