फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना की जीत में मेसी की हैट्रिक

Sun, 06 Mar 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली

सार

  •  अंक आगे चल रही है बार्सिलोना की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड से। 
  • मैच अभी खेले जाने बाकी हैं अभी स्पेनिश ला लीगा में 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियोनल मेसी की शानदार हैट्रिक के साथ बार्सिलोना क्लब ने ला लीगा खिताब जीतने के अपने दावे को और पुख्ता करते हुए 35 मैचों
विज्ञापन

से लगातार अजेय रहने का रिकॉर्ड भी कायम किया।

बार्सिलोना ने नौ खिलाड़ियों से खेल रही रायो वैलेकैनो की टीम को 5-1 से पराजित किया। बार्सिलोना ने पहले हाफ में इवान रैकेटिक
और मेसी की मदद से गोल किए।

रायो के डिएगो लोरेंट को रेड कार्ड भी दिखाया गया। इसके अलावा मैनुअल इतुरा को भी रेफरी ने बाहर भेजा। मेसी की हैट्रिक के बाद
रायो की ओर से मानुचो ने सांत्वना गोल किया।

यह उनका तीन मैचों में चौथा गोल रहा। बार्सिलोना का अन्य गोल एर्डा टुरान ने किया जोकि इस क्लब की ओर से उनका पहला गोल
रहा। अगर सुआरेज पेनाल्टी मिस न करते तो बार्सिलोना की जीत का अंतराल बड़ा होता।

बार्सिलोना की टीम अब एटलेटिको मैड्रिड से आठ अंक आगे चल रही है जबकि तीसरे स्थान पर रिएल मैड्रिड मौजूद है। रायो की टीम
इससे पहले सात लीग मैचों में अजेय रही थी।

ग्रेनाडा ने स्पोर्टिंग गिजोन को 2-0 से हराया  रायो की टीम इस हार के साथ गोल अंतराल में ग्रेनाडा से पिछड़ गई है। यूसुफ अल अरबी और इसाक की मदद से ग्रेनाडा ने स्पोर्टिंग
गिजोन की टीम को 2-0 से पराजित किया।

इसके अलावा रिएल बेटिस ने भी 3-0 की जीत के साथ अपने रेलिगेशन की चिंताओं को कम किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें