रोमेलू लुकाकु के दो गोल के दम पर बेल्जियम की टीम सैन मारिनो को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से रौंदकर अगले साल होने वाली यूरोपियन चैंपियनशिप (यूरो) के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। रॉबर्टो मार्टिनेज की टीम के ग्रुप आई में 21 अंक हो गए हैं।
स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने दो गोल किए। इसके अलावा नासिर चेडली, टॉबी आल्डरवाइरेल्ड, यूरी टिलेमांस, क्रिस्टियन बेंनटेके, यूरी वार्सारेन और टिमोथी कास्टेग्ने ने 1-1 गोल किए और साथ ही ब्रोली ने भी एक आत्मघाती गोल किया।