फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज थामस डेनरबाई होंगे महिला अंडर-17 फुटबॉल के कोच

Fri, 11 Oct 2019 10:12 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने दिग्गज महिला फुटबॉल कोच स्वीडन के थामस डेनरबाई को अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम का कोच बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने इस प्रस्ताव को खेल मंत्रालय को भेज दिया है। अब उनकी नियुक्ति पर अंतिम मुहर मंत्रालय को लगानी है।

विज्ञापन


भारत में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल की तैयारियों के लिए डेनरबाई का नाम प्रस्तावित किया गया है। मंत्रालय की ओर से 17 अक्तूबर को उनका इंटरव्यू लिया जाएगा। उनका वेतन 16 हजार अमेरिकी डॉलर प्रति माह निर्धारित किया गया है।

उनकी कोचिंग में स्वीडन की  महिला टीम ने 2011 के विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। यही नहीं लंदन और बीजिंग ओलंपिक में भी वह स्वीडन की टीम के कोच रह चुके हैं। वर्तमान में वह नाईजीरिया की महिला फुटबाल टीम के कोच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें