एआईएफएफ के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, 'महासंघ को 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 125 को छांटा गया। इस 125 में से 80 के पास जरूरी योग्यता थी। विभिन्न मानदंडों के आधार पर लगभग 35-40 नामों को चुनकर तकनीकी समिति को भेज दिए गए हैं। इसमें सात-आठ को अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद नियुक्ति की जाएगी।'
मैनेजर के तौर पर 71 वर्षीय एरिक्सन ने 1979 से 2000 के बीच स्वीडन, पुर्तगाल और इटली के विभिन्न क्लबों के साथ 18 ट्रॉफियां जीतने के साथ तीन देशों में लीग-और-कप जीतने वाले पहले मैनेजर बने थे।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में हालांकि उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली। इंग्लैंड के अलावा वह मेक्सिको, फिलीपींस और आइवरी कोस्ट की राष्ट्रीय टीमों के साथ भी जुड़े रहे हैं। रोका कि देख-रेख में बेंगलुरू एफसी ने दो साल में चार फाइनल खेला जिसमें 2016 में एएफसी कप के फाइनल के साथ 2017 में फेडरेशन कप और 2018 में आईएसएल तथा सुपर कप का फाइनल शामिल ह।।
उनके कोच रहते बेंगलुरू एफसी ने फेडरेशन कप और सुपर कप का खिताब जीता लेकिन एएफसी कप और आईएसएल खिताब जीतने से चूक गए।