फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रफुल्ल पटेल बने फीफा कार्यकारी परिषद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय

Sat, 06 Apr 2019 04:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल - फोटो : file photo
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल शनिवार को फीफा कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गए। इस परिषद में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने पटेल के पक्ष में 46 में से 38 मत पड़े।    

विज्ञापन


एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) की ओर से पांच सदस्यों को फीफा परिषद के लिए चुना गया है जिसमें एएफसी के अध्यक्ष और एक महिला सदस्य भी शामिल हैं। कुआलालंपुर में शनिवार को एएफसी के 29वीं कांग्रेस के दौरान यह चुनाव हुए। सदस्यों का चयन 2019 से 2023 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए हुआ है।    

फीफा के लिए चुने जाने के बाद पटेल ने कहा, 'मैं इसके लिए काफी कृतज्ञ हूं। मैं एएफसी के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इस पद के लिए उपयुक्त समझा। फीफा परिषद के सदस्य के रूप में मेरी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। मैं न केवल अपने देश का बल्कि पूरे महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करूंगा। एशिया में फुटबॉल की तेजी से विकास के लिए मुझ पर भरोस जताने लिए आप सभी का धन्यवाद।'
विज्ञापन


इस मौके पर पटेल के साथ एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता भी मौजूद थे। दत्ता ने पीटीआई से कहा, 'पटेल की जीत 'भारतीय फुटबाल के लिए बड़ी उपलब्धि' है। पटेल को बधाई, वह इस सम्मान के पूरी तरह से हकदार हैं। उनके नेतृत्व ने भारतीय फुटबाल को अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। फीफा परिषद के सदस्य के रूप में उनकी उपस्थिति से एशियाई फुटबाल को काफी फायदा होगा।'
 

पटेल के नेतृत्व में एआईएफएफ को मनीला में 2014 में एएफसी वार्षिक पुरस्कारों में जमीनी स्तर पर फुटबाल को बढ़वा देने के लिए 'एएफसी के प्रेसिडेंशियल एवार्ड' से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2016 में एएफसी ने एआईएफएफ को सर्वश्रेष्ठ विकासशील सदस्य संघ के लिए पुरस्कार दिया था।'

पटेल के नेतृत्व में भारत ने फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफल मेजबानी की जिसकी काफी प्रशंसा हुई। इसके बाद भारत ने 2020 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करने के लिए दावेदारी हासिल की है। परिषद के लिए पटेल के अलावा अल- मोहन्नदी (कतर), खालिद अवाद अल्तेबिती (सऊदी अरब), मारियानो वी. अरनेटा जूनियर (फिलीपीन), चुंग मोंग ग्यु (कोरिया), दू झोकाई (चीन), मेहदी ताज (ईरान) और कोह्जो तशिमा (जापान) ने उम्मीदवारी जताई थी।

ससे पहले शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा को एएफसी का दोबारा अध्यक्ष चुना गया। उनका चार साल का नया कार्यकाल 2023 तक रहेगा।    शेख सलमान इस पद पर 2013 से बने हुए है और इस बार उनकी उम्मीदवारी को चुनौती देने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

अध्यक्ष सलमान की गैरमौजूदगी में पटेल ने एएफसी कांग्रेस को संबोधित किया

फीफा परिषद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय बने प्रफुल्ल पटेल ने अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहीम अल खलीफा की तरफ से शनिवार को यहां एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के 29वें कांग्रेस को संबोधित किया।

मां की निधन का शोक मना रहे शेख सलमान की तरफ से अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष पटेल ने कहा, 'आपने अगले चार वर्षों के लिए एशियाई फुटबाल परिवार का नेतृत्व करने के लिए मुझे चुना है। इस समर्थन और विश्वास के लिए मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

उन्होंने कहा, 'मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि आपके समर्थन और सहयोग से हम एशियाई फुटबाल को नयी ऊंचाई पर ले जा सकेंगे। फीफा परिषद, एएफसी उपाध्यक्ष, महिला प्रतिनिधि और एएफसी कार्यकारी समिति जैसे विभिन्न पदों के लिए चुने गये लोगों को बधाई।'

एएफसी कांग्रेस ने शनिवार को शेख सलमान को दूसरी बार चार साल (2023 तक) के कार्यकाल के लिए चुना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें