फुटबॉल जगत में कुछ समय के अंदर में खिलाड़ियों के अदला-बदली का सिलसिला शुरू होने वाला है। ऐसे में बड़े खिलाड़ियों के एक क्लब से दूसरे में ट्रांसफर करने के अफवाहें उड़नी शुरू हो गई है।
ऐसे ही एक अफवाह में खबर है कि फुटबॉल क्लब चेल्सी अपनी टीम में एक बड़े स्ट्राइकर को शामिल करने के लिए महीने भर से बात कर रही है।
क्लब की नजर राडेमल फाल्को की जगह रॉबर्ट लिवांदोवस्की को अपनी टीम में शामिल करने पर है। ऐसी संभावना है कि 60-70 मिलियन पाउंड के बीच ट्रांसफर करार हो सकता है।
25 साल के लिवांदोवस्की का करार अगले सत्र के लिए है। पिछले सत्र में डर्टमंड के लिए खेलते हुए उन्होंने 49 मैचों में 36 गोल किए हैं।
फाल्को ने मोनाको के साथ पिछले साल 52 मिलियन पाउंड का करार किया था।