फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diogo Jota Death: फुटबॉलर डिओगो जोटा की मौत की वजह कार की स्पीड, प्रारंभिक जांच में हुआ खुलासा

Wed, 09 Jul 2025 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

बयान में कहा गया कि अन्य बातों के अलावा, वाहन के पहियों के निशानों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल अंतिम रिपोर्ट का आना बाकी है।
विज्ञापन
ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा और डिओगो जोटा - फोटो : AP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लिवरपूल और पुर्तगाल के फॉरवर्ड डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की कार दुर्घटना में हुई मौत के मामले में स्पेनिश पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना के समय जोटा ही गाड़ी चला रहे थे और कार की गति तय सीमा से काफी ज्यादा थी। इस हादसे में 28 साल के जोटा और 25 साल के उनके भाई आंद्रे की मौत हो गई थी। जोटा के निधन ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 00:30 बजे उत्तर-पश्चिमी स्पेन के सेर्नाडिला शहर के पास ए-53 राजमार्ग पर हुई।
विज्ञापन

दोनों पुर्तगाल से स्पेन के उत्तरी तट पर स्थित सेंटेंडर लिवरपूल के साथ प्री-सीजन प्रशिक्षण शुरू करने के लिए जा रहे थे। उनकी लेम्बोर्गिनी कार जिसकी गति अधिक थी, सड़क से उतर गई और कार में आग लग गई। इस दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। घटनास्थल से जला और बिखरा हुआ मलबा मिला था। सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में मामूली सर्जरी के बाद जोटा को विमान का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई थी।

डिओगो जोटा - फोटो : Instagram
स्पेनिश सिविल गार्ड की ओर से मंगलवार को बताया गया कि अब तक के सभी सबूत इस बात का संकेत देते हैं कि जोटा ही स्पोर्ट्स कार चला रहे थे। वाहन राजमार्ग के लिए निर्धारित गति सीमा (120 किमी/घंटा) से काफी अधिक गति से चल रहा था। बयान में कहा गया कि अन्य बातों के अलावा, वाहन के पहियों के निशानों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल अंतिम रिपोर्ट का आना बाकी है।
विज्ञापन

जोटा और सिल्वा का अंतिम संस्कार सप्ताह के अंत में गृहनगर गोंडोमार में किया गया, जिसमें फुटबॉल जगत की हस्तियां शामिल हुईं, जिसमें लिवरपूल और पुर्तगाली राष्ट्रीय टीम के उनके कई साथी खिलाड़ी शामिल थे। जोटा ने दुर्घटना से ठीक 10 दिन पहले अपनी बचपन की प्रेमिका रूटे कार्डोसो से शादी की थी। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। लिवरपूल ने वादा किया है कि वह उनके अनुबंध के शेष दो वर्षों का पूरा भुगतान परिवार को करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें