जोआओ पेड्रो जब 10 साल के थे तब फ्लुमिनेंस से जुड़ गए थे और 2020 में वाटफोर्ड जाने तक वह इस क्लब की तरफ से खेलते रहे। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को खेले गए क्लब विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 18वें और 56वें मिनट में गोल किए और अपने पूर्व क्लब के प्रति सम्मान दर्शाते हुए किसी भी गोल का जश्न मनाने से इनकार कर दिया। वह दो जुलाई को ब्राइटन से चेल्सी में शामिल हुए थे।
चेल्सी की निगाह अब दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर लगी होगी। उसने इससे पहले 2021 में खिताब जीता था। फाइनल रविवार को खेला जाना है। यूरोपीय टीमें अपना लगातार 12वां और 18 प्रयासों में 17वां खिताब जीतेंगी। एकमात्र अपवाद 2012 में ब्राजील के कोरिंथियंस की चेल्सी पर जीत है।