यूरोपियन फुटबॉलर ऑफ द ईयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने बुधवार को चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना दी।
रोनाल्डो के दो चमत्कारी गोल की मदद से उनकी टीम रियल मैड्रिड ने शाल्के को 4-3 से शिकस्त दी।
इस मैच के साथ ही यूरोपीय प्रतियोगिताओं में रोनाल्डो के कुल गोल की संख्या अब 78 हो गई है। उन्होंने रियल मैड्रिड के एक अन्य पूर्व खिलाड़ी रॉल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि वह बार्सिलोना के अपने प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी के चैंपियंस लीग के 75 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल रहे।