फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल मैड्रिड फिर हारा, एटलेटिको और बार्सिलोना जीते

Fri, 28 Mar 2014 05:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेविला के हाथों में मिली 2-1 की हार के ला लीगा टूर्नामेंट में बाद रियल मैड्रिड की खिताबी उम्मीद को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों में सेविला ने दूसरी बार रियल मैड्रिड को हराया है। मैच में हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार गोल कर रियल को शुरुआत में ही बढ़त दिला दी थी।

लेकिन कोलंबिया के स्ट्राइकर कार्लोस बाका ने दो गोल कर सेविला को लीग में लगातार छठी जीत दिला दी।

अन्य मुकाबलों में एटलेटिको मैड्रिड ने ग्रेनाडा को 1-0 से तथा बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को 3-0 से हराया।

एटलेटिको की जीत में एकमात्र गोल डीएगो कोस्टा ने दागा। वहीं लियोनेल मेस्सी और नेमार के दम पर पर जीत हासिल करने वाली बार्सिलोना अब एटलेटिको से महज एक अंक ही पीछे रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वह अपनी जीत पर जश्न नहीं मना सका क्योंकि मुकाबले के दौरान उसके अनुभवी गोलकीपर विक्टर वेल्डेस को चोट लग गई। उन्हें घुटने में चोट लगी और स्ट्रेचर से बाहर ले जाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें