फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस्सी की हैट्रिक ने बार्सिलोना को दिलाई रियल मैड्रिड पर बड़ी जीत

Mon, 24 Mar 2014 06:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बड़ी फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबला बेहद जोरदार अंदाज में खेला गया और इस मैच में कुल 7 गोल दागे गए, लेकिन बाजी बार्सिलोना के हाथ लगी।
विज्ञापन


सुपरस्टार स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी की शानदार हैट्रिक से गत चैंपियन बार्सिलोना ने चिर-प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर ला लीगा खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

पहले हॉफ तक दोनों टीमों ने 2-2 गोल किए थे, लेकिन करीम बेंजेमा के चार मिनट के अंदर दागे दो गोलों की बढ़त को मेस्सी ने 42वें मिनट में बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन


मेस्सी का रिकॉर्ड 19वां गोल
अर्जेंटीना के मेस्सी का रियल मैड्रिड के खिलाफ यह रिकॉर्ड 19वां गोल था।

रियल के कप्तान सर्जियो रामोस को युवा स्ट्राइकर नेमार को जानबूझकर गिराने के कारण 63वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया। मेस्सी ने इसका फायदा उठाया और ताबड़तोड़ दो गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

मेस्सी ने 42वें मिनट में मैदानी गोल दागा जबकि 65वें और 84वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किए। विजयी टीम की ओर से चौथा गोल आंद्रेस इनिस्ता ने मैच शुरू होने के सातवें मिनट में किया।

मेस्सी की लगातार दूसरी हैट्रिक
रियल की तरफ से करीम बेंजेमा ने 20वें और 24वें मिनट में गोल दागे जबकि पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 55वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा।

मेस्सी ने पिछले मैच में भी हैट्रिक लगाई थी और वह ला लीगा के इतिहास के सर्वाधिक गोल दागने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके खाते में अब कुल 236 गोल हैं और वह रियल के पूर्व स्ट्राइकर ह्यूगो सांचेज से आगे निकल चुके हैं।

इनिस्ता ने सातवें मिनट में ही गोल दागकर बार्सिलोना का खाता खोला, लेकिन बेंजेमा ने चार मिनट के अंतराल पर दो गोल दागकर रियल को 2-1 से आगे कर दिया।

पहले हॉफ तक बराबरी पर थी टीमें
मेस्सी ने 42वें मिनट में मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को हॉफ समय तक बराबरी पर ला दिया।

रोनाल्डो ने 55वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को फिर 3-2 से आगे कर दिया लेकिन कप्तान रामोस को फिर लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद मेस्सी ने पेनल्टी पर दो गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन


रियल की 32 मैचों में यह पहली हार और इस हार का फायदा एटलेटिको मैड्रिड को हुआ है और वह बेहतर गोल औसत के आधार पर पहले स्थान पर बना हुआ है। बार्सिलोना तीसरे स्थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें