फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीगः अपने घर में रियल मैड्रिड की सबसे बड़ी हार, मास्को ने 3-0 से दी मात

Thu, 13 Dec 2018 11:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
real madrid vs cska moscow
विज्ञापन

गत चैंपियन रियल मैड्रिड को चैंपियंस लीग में अपने घर में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पहले ही अगले दौर का टिकट कटा चुके रियल को अंतिम मैच में निचले स्थान पर मौजूदा सीएसकेए मास्को के हाथों एकतरफा मुकाबले में 0-3 से हार झेलनी पड़ी। मास्को की यह रियल पर लगातार दूसरी जीत है। 

विज्ञापन


इससे पहले उनसे अक्तूबर में उसे अपने घर में भी 0-1 से हराया था। मास्को की ओर से फेडोर चालोव (37वें मिनट), जियोर्गी शेखिनोव (43वें मिनट) और अर्नोर सिगर्डसन (73वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। हालांकि इस जीत के बावजूद वह मास्को अगले दौर में नहीं पहुंच सकी और रूसी टीम ग्रुप जी में सात अंकों के साथ आखिरी स्थान पर रही। 

सीएसकेए ने अपने इस अभियान के दौरान सिर्फ रियल मैड्रिड को ही हराया और ग्रुप की दो अन्य टीमों रोमा और विक्टोरिया प्लेजन से पार नहीं पा सका। अन्य मैचों में जुवेंटस को यांग ब्वाय के हाथों 1-2 से हार मिली। हालांकि जुवेंटस पहले ही अगले दौर में पहुंच चुका है। मैनचेस्टर सिटी ने होफेनहिम को 2-1 से और वेलेंसिया ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-09 साल बाद रियल मैड्रिड को लगातार दो मैचों में हारने वाली पहली टीम बनी मास्को। इससे पहले जुवेंटस ने 2008-09 में ऐसा किया था

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें