आरोन कताबे के गोल की मदद से रीयल कश्मीर एफसी ने शिलांग लाजोंग को शनिवार को यहां 1-0 से हराकर खिताब की उम्मीदों को बरकरार रखा।
जाम्बिया के इस खिलाड़ी ने मैच का एकमात्र गोल 74वें मिनट में किया, जिससे टीम अंक तालिका में 25 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। रीयल कश्मीर हालांकि शीर्ष पर चल रहे चेन्नई सिटी एफसी से पांच अंक पीछे है।
लाजोंग के गोलकीपर फुरबा लाशेम्पा ने कई बेहतरीन बचाव किए, जिससे टीम बड़े अंतर से मैच हारने से बच गई। शानदार खेल के लिए वह मैन ऑफ द मैच रहे।