फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल कश्मीर और पंजाब का मैच दोबारा होगा, दिल्ली कर सकता है मेजबानी

Tue, 05 Mar 2019 09:32 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रियल कश्मीर
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से रियल कश्मीर के खिलाफ श्रीनगर में होने वाले आई लीग मुकाबले से हटे गत चैंपियन मिनर्वा पंजाब एफसी को पदार्पण कर रही इस टीम के खिलाफ दोबारा मैच खेलने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने यह फैसला किया है। यह मैच शुरुआत में 18 फरवरी को होना था, लेकिन पंजाब ने श्रीनगर जाने से इनकार कर दिया था। इससे मैच नहीं हुआ था। यह मैच 12 मार्च को दिल्ली में हो सकता है। 

पंजाब ने कहा था कि उनके विदेशी खिलाड़ियों को उनके दूतावासों ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद श्रीनगर नहीं जाने की सलाह दी है। आतंकी हमले में 40 से अधिक सीआरपीएफ जवानों के मारे जाने के बाद एआईएफएफ सुरक्षा पर लिखित आश्वासन नहीं दे पाया था जिसकी मांग क्लब ने की थी। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ रियल कश्मीर ने कहा था कि मैच के दिन श्रीनगर में स्थिति 'सुरक्षित और नियंत्रण में' थी। पूरी सुरक्षा थी जिसमें बुलेट प्रूफ एस्कोर्ट गाड़ियों के साथ टीम बस हवाई अड्डे पर इंतजार कर रही थी। आई लीग समिति ने मामले को एआईएफएफ की आपात समिति के पास भेजते हुए कहा कि लिखित में ऐसा कुछ नहीं था जो यह दर्शा सके कि उन्होंने (रियल कश्मीर और एआईएफएफ) खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा का कोई आश्वासन दिया है जिसका आग्रह मिनर्वा ने किया था। 

आपात समिति में अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, पांच उपाध्यक्ष और महासचिव शामिल थे। इन्होंने फैसला किया कि मैच छह मार्च के बाद ऐसे समय और स्थल पर हो जो एआईएफएफ और प्रस्पर्धी टीमों के लिए व्यावहारिक हो। 

आई लीग के सीईओ सुनंदो धर ने कहा,'एआईएफएफ की आपात समिति ने सोमवार को फैसला किया कि रियल कश्मीर और मिनर्वा पंजाब के बीच दोबारा मैच होगा लेकिन तारीख और स्थल पर अभी फैसला नहीं किया गया है। हमने कश्मीर (मेजबान टीम होने के कारण) को इसकी जानकारी दे दी है। उनके जवाब के बाद हम फैसला (आयोजन स्थल और तारीख पर) करेंगे। योजना है कि सुपर कप के शुरुआती दौर (15 मार्च) से पहले यह मैच कराया जाए। अभी मैं तारीख और स्थल के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें