फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: गोवा ने हैदराबाद को 1-0 से हराया

Mon, 09 Dec 2019 09:42 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
FC Goa - फोटो : ISL
विज्ञापन

स्थानापन्न मनवीर सिंह ने दूसरे हाफ में मैदान पर कदम रखने के कुछ देर बाद ही गोल दागा जिसकी मदद से एफसी गोवा ने रविवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में मेजबान हैदराबाद एफसी को 1-0 से हरा दिया। जीएमसी बालयोगी ऐथलेटिक स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद पहले हाफ में हावी रहा लेकिन मनवीर ने 68वें मिनट में गोल कर गोवा का खाता खोला जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

विज्ञापन


मनवीर को 62वें मिनट में स्थानापन्न के रूप में मैदान पर उतारा गया था। इस जीत से गोवा तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह उसकी इस सत्र में तीसरी जीत है। एफसी गोवा के चिंगलेनसाना सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया, वहीं इमर्जिंग प्लेयर आशीष राय को मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें