सर्जियो रामोस के पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने गेटाफे को 1-0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल में बार्सिलोना पर चार अंक की बढत बना ली। रामोस ने 79वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा। यह उनका सत्र का नौवां गोल था। मैड्रिड ने कोरोना वायरस महामारी के बीच तीन महीने के ब्रेक के बाद शुरू हुई लीग में सभी छह मैच जीते हैं। दूसरी ओर बार्सीलोना ने चार मैचों में तीसरा ड्रा खेला, जिसे एटलेटिको मैड्रिड ने 2-2 से ड्रॉ पर रोका।
वेरडर ब्रेमेन को बुंदेसलीगा फुटबॉल लीग में दूसरे दर्जे की टीम हेडेनहेम ने बुंदेसलीगा फुटबॉल लीग में गोलरहित ड्रॉ पर रोका जो निचले दर्जे से शीर्ष में आने के बाद अपना पहले चरण का मैच खेल रही थी। शीर्ष श्रेणी में नीचे से तीसरे स्थान पर रही ब्रेमेन को सोमवार को दूसरे चरण में कप्तान निकलस मोइसैंडर के बिना खेलना होगा, जिन्हें दूसरा पीला कार्ड मिला। हेडेनहेम पहली बार बुंदेसलीगा में प्रवेश की कोशिश में है, उसके कोच फ्रेंक शमिट 2007 से टीम के साथ हैं।