फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनबाला के दो गोल से केआरवाईपीएचएसए पहली बार फाइनल में

Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रतनबाला देवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रतनबाला के दो गोल के दम पर मणिपुर के कांगचुप रोड यंग फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (केआरवाईपीएचएसए) एफसी ने केंकरे एफसी को 3-1 से हराकर पहली बार इंडियन वुमेंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


विजेता टीम के लिए रतनबाला ने 18वें और 38वें मिनट में जबकि रोजा देवी ने 63वें मिनट में गोल किया। केंकरे के लिए एकमात्र गोल खेल के 43वें मिनट में ज्योति ने किया। केआरवाईपीएचएसए का खिताब के लिए सामना गोकुलम करेल एफसी और गत चैंपियन सेतु एफसी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें