फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी का आईपीएल से संन्यास: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान; बताया- उनके मेंटर बनने से किसे होगा फायदा?

Wed, 18 Nov 2026 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीएसके के मेंटर के रूप में धोनी की मौजूदगी अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होगी। लतीफ ने उन्हें सच्चा भारतीय खिलाड़ी भी बताया।
विज्ञापन
एम एस धोनी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर सफर खत्म होने के बाद पाकिस्तान से भी उनके लिए तारीफ आई है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मेंटर बनने के फैसले को भारतीय क्रिकेट के लिए फायदेमंद बताया है। उनका मानना है कि धोनी का अनुभव और ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को बेहतर बनाने में मदद करेगी। उन्होंने यहां तक कहा कि धोनी का प्रभाव भारतीय क्रिकेट से आगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

एम एस धोनी - फोटो : Instagram
'वह सच्चे भारतीय खिलाड़ी हैं'
राशिद लतीफ ने आईएएनएस से बातचीत में धोनी की कप्तानी और उनके योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह एक सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने मशहूर नंबर सात की जर्सी पहनी और प्रसिद्ध पीली जर्सी का प्रतिनिधित्व किया। अब वह शायद खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन मुझे लगता है कि चेपॉक स्टेडियम का माहौल वैसा ही रहेगा, जैसा उनके खेलने के दौरान रहता था। उन्हें मेंटर के रूप में रखना आने वाली पीढ़ी के लिए फायदेमंद होगा।'

लतीफ ने आगे कहा, 'उन्होंने 15 साल तक भारतीय क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाए रखा। वह सीएसके के खिलाड़ी भी रहे और उनसे कई खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली। वह एक महान खिलाड़ी बने।' उन्होंने धोनी की नई भूमिका के व्यापक प्रभाव की बात करते हुए कहा, 'अब ड्रेसिंग रूम में रहकर वह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को इससे भी ज्यादा फायदा पहुंचा सकते हैं। यहां पाकिस्तान को छोड़कर सभी देशों के खिलाड़ी आते हैं। इसीलिए मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात कर रहा हूं। हमारी शुभकामनाएं एमएस धोनी के साथ हैं। वह सच्चे भारतीय खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन

राशिद लतीफ - फोटो : Rashid Latif Youtube
पांच आईपीएल खिताब जिताने वाले कप्तान हैं धोनी
धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 200 से ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी की। वह आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी की 200 से अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनके करियर में 2022 का सीजन भी आया, जब रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि, बीच सीजन में धोनी ने दोबारा जिम्मेदारी संभाल ली। इसके बाद 2024 में उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी।

सीएसके के लिए 5314 रन बना चुके हैं माही
धोनी सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी चेन्नई के लिए बड़ा योगदान दे चुके हैं। वह सीएसके के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5314 रन दर्ज हैं। वह फ्रेंचाइजी के लिए सर्वाधिक 272 मैच भी खेल चुके हैं। हेलीकॉप्टर शॉट, आखिरी ओवरों में मैच जिताने की क्षमता और दबाव में फैसले लेने की कला ने उन्हें आईपीएल के सबसे खास खिलाड़ियों में शामिल किया। अब आईपीएल 2027 से वह चेन्नई के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें