फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के आईपीएल से संन्यास पर रोहित शर्मा भी हुए भावुक: करियर को लेकर कही यह बात; मुंबई इंडियंस ने भी किया सलाम

Wed, 18 Nov 2026 09:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने उनके लिए खास संदेश साझा किया। उन्होंने माही को 'धोनी भाई' कहकर बधाई दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। मुंबई इंडियंस ने भी अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी को खास अंदाज में विदाई दी।
विज्ञापन
धोनी-रोहित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान माही तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के नेतृत्व में रोहित। दोनों ने कई यादगार मुकाबलों में एक-दूसरे को चुनौती दी और अपनी टीमों को पांच-पांच बार चैंपियन बनाया। लेकिन अब धोनी के आईपीएल करियर पर विराम लगने के बाद पुरानी प्रतिद्वंद्विता को पीछे छोड़ रोहित ने उनके लिए खास संदेश साझा किया है। उन्होंने धोनी को 'धोनी भाई' कहकर बधाई दी और उनके शानदार करियर के लिए सम्मान जताया।

विज्ञापन
Trending Videos

रोहित ने धोनी के लिए क्या लिखा?
रोहित ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'शानदार आईपीएल करियर के लिए बधाई, धोनी भाई। आपके साथ मैदान साझा करना और इतने वर्षों में कई यादें बनाना शानदार रहा। आपके लिए बहुत सम्मान है!' रोहित का यह छोटा सा संदेश दोनों दिग्गजों के बीच सम्मान और पुराने रिश्ते को बयां करता है। दोनों ने भारतीय टीम के लिए एक साथ कई साल बिताए हैं। धोनी की कप्तानी में रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत की और बाद में खुद भारतीय टीम के सफल कप्तानों में शामिल हुए।

मुंबई इंडियंस ने भी खास अंदाज में दी विदाई
धोनी के आईपीएल से संन्यास की घोषणा के बाद मुंबई इंडियंस ने भी उनके लिए कई खास पोस्ट साझा किए। फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले रोहित और धोनी की टॉस के दौरान की एक तस्वीर साझा की। इसमें नीले और पीले दिल के साथ हाथ मिलाने का इमोजी भी था।

इसके बाद मुंबई ने एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया, जिसमें रोहित और धोनी एक साथ कार में सफर करते दिखे। हालांकि, बाद में धोनी की कार अलग रास्ते पर मुड़ जाती है। यह दोनों फ्रेंचाइजी के बीच लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता की ओर मजेदार इशारा था।

मुंबई ने धोनी, रोहित और सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो भी साझा किया। ये तीनों भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान हैं। धोनी ने 2007, रोहित ने 2024 और सूर्यकुमार ने 2026 में भारत को चैंपियन बनाया। मुंबई ने वीडियो के साथ लिखा, 'ऐसे पल हमें भावुक कर देते हैं।'



विज्ञापन

अब मेंटर की भूमिका में दिखेंगे धोनी
धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल और दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब दिलाए हैं। आईपीएल 2027 से वह टीम के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही 18 सीजन का उनका खिलाड़ी के तौर पर सफर समाप्त हो गया है। हालांकि, चेन्नई के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें