'मैं जीतना जानता हूं, लेकिन पूरी टीम के साथ'
बजाज ने कहा कि एआईएफएफ ने उन्हें इसलिए चुना क्योंकि वह संस्था के सबसे बड़े आलोचकों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी टीम और मजबूत प्रक्रियाओं को दिया। उन्होंने कहा, 'अगर आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति होता जिसने लगातार जीत हासिल की हो या ट्रेबल चैंपियन रहा हो, तो आप उसे नियुक्त करते। आपके पास ऐसा कोई नहीं था और इसलिए आपने अपने सबसे बड़े आलोचक और विरोधी को नियुक्त किया।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह जीतना जानते हैं, लेकिन उनकी सफलता के पीछे उनकी पूरी टीम और मजबूत प्रक्रियाएं हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि कैसे जीतना है। लेकिन मैं इसलिए जीतता हूं क्योंकि मेरे पास विश्वस्तरीय टीम और विश्वस्तरीय प्रक्रियाएं हैं। मेरे पास पूरी टीम है और किसी एक व्यक्ति को उस सिस्टम से निकालने पर संतुलन प्रभावित होता है।'